जालंधर के हाईवे खड़ी कार से टकराईं पिकअप और ऑल्टो:बड़ा हादसा टला लेकिन लगा लंबा जाम, सड़क सुरक्षा फोर्स ने खुलवाया रास्ता

जालंधर के हाईवे खड़ी कार से टकराईं पिकअप और ऑल्टो:बड़ा हादसा टला लेकिन लगा लंबा जाम, सड़क सुरक्षा फोर्स ने खुलवाया रास्ता




जालंधर के भोगपुर हाईवे पर डल्ली कट के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बिना इंडिकेटर दिए सड़क किनारे खड़ी एक वैगनआर कार से पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप और आल्टो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीचों-बीच फंस गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और वाहनों को साइड करवाकर यातायात सुचारू किया। मिली जानकारी के अनुसार, भोगपुर के गांव गेहलरा का निवासी बलजीत सिंह अपनी वैगनआर कार में डल्ली कट के पास खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कार खड़ी करते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल नहीं किया था।इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप सीधे वैगनआर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के पीछे आ रही एक ऑल्टो कार भी बेकाबू होकर पिकअप से जा भिड़ी।
बीच सड़क पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद तीनों गाड़ियां सड़क के बीचों-बीच क्षतिग्रस्त हालत में रुक गईं। इससे हाईवे से गुजरने वाले अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) को दी।
सड़क सुरक्षा फोर्स की मुस्तैदी
सूचना मिलते ही एएसआई रणधीर सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर सेफ्टी कोन लगाए ताकि कोई और वाहन हादसे का शिकार न हो। इसके बाद क्रेन और टीम की मदद से तीनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को किनारे करवाया गया।
पुलिस को दी गई सूचना
सड़क सुरक्षा फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को पूरी तरह खुलवाया और यातायात सामान्य किया। इसके बाद घटना की पूरी जानकारी थाना भोगपुर की पुलिस को दी गई ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!