जालोर में बस में घुसी कार, ड्राइवर गंभीर घायल:गाय बचाने के चक्कर में रॉन्ग साइड आने से हुआ हादसा; एम्बुलेंस रास्ते में खराब
जालोर के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के जालोर-बिशनगढ़ तक जाने वाली सड़क पर सोमवार देर शाम करीब 4.30 बजे एक कार और राजस्थान लोक परिवहन की बस में टक्कर हो गई। जिसमें कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार, पहाड़पुरा के पास तीखी चौराहा पर जालोर से जालोर से बालोतरा जा रही राजस्थान परिवहन की एक बस व सामने बिशनगढ़ की ओरे से आ रही कार बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी घटना में कार डैमेज हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। लेकिन कार ड्राइवर थानाराम (70) पुत्र धर्माराम सैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गाय को बचाने के चक्कर में हुआ। कार रॉन्ग साइड आ गई और बस से भिड़ गई। वहीं घायल को लेने आ रही एम्बुलेंस रास्ते में खराब हो गई। रॉन्ग साइड आने से हुआ हादसा सूचना पर पहुंचे बिशनगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल नारायण लाल व डूगराराम समेज पुलिस जाब्ता ने घायल ड्राइवर बालवाड़ा गांव निवासी थानाराम को जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी भगाराम ने बताया कि कार के सामने अचानक गाय आने पर ड्राइवर ने कार को रॉन्ग साइड ले ली। इस दौरान सामने से तेज गति से आ रही बस से टकरा गई। घायल को लेने पहुंची एम्बुलेंस हुई खराब सूचना पर जालोर जिला मुख्यालय से घायल को लेने के लिए पहुंची 108 एम्बुलेंस की मौके पर खराब हो गई। पायलट के द्वारा काफी देर प्रयास के बाद भी एम्बुलेंस शुरू नहीं हुई। तो घटना स्थल के पास से जा रहे संत पवन पुरी महाराज के एक कार में घायल को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। वहीं जानकारी के अनुसार जालोर जिला मुख्यालय पर दो 108 एम्बुलेंस हैं। जिसमें बुरी हालात में है कई बार घायल को लेने जाते वक्त खराब हो जाती है। इसको लेकर कई बार नई एम्बुलेंस के लिए मांग की लेकिन अभी तक नई एम्बुलेंस नहीं मिल पाई है।
Source link

