झज्जर में एनकाउंटर मामले में एसआईटी जांच शुरू:जांच के लिए पहुंची टीम, होटल में जाकर की पूछताछ, सीएम से खापें मिली थी

झज्जर में एनकाउंटर मामले में एसआईटी जांच शुरू:जांच के लिए पहुंची टीम, होटल में जाकर की पूछताछ, सीएम से खापें मिली थी




झज्जर के चर्चित पंकज एनकाउंटर मामले में अब सच्चाई सामने लाने की कवायद तेज हो गई है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने झज्जर पहुंचकर औपचारिक जांच शुरू कर दी है। एसआईटी की अगुवाई सोनीपत की पुलिस कमिश्नर ममता सिंह कर रही हैं। जांच टीम में झज्जर के डीसीपी लोगेश कुमार और एसीपी क्राइम प्रदीप नैन भी शामिल हैं। टीम ने सबसे पहले झज्जर स्थित गैलेक्सी होटल पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले और मामले से जुड़े तथ्यों की छानबीन शुरू की। टीम ने मीडिया से बनाई दूरी सूचना मिलने पर झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री भी मौके पर पहुंचीं, हालांकि वे कुछ ही पल रुकने के बाद मीडिया से बातचीत किए बिना होटल से वापस लौट गईं। फिलहाल एसआईटी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और जांच को निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सभी स्थानों पर की जा रही जांच जांच टीम उन सभी स्थानों का भी निरीक्षण करेगी, जहां पुलिस द्वारा मुठभेड़ होने का दावा किया गया था। एसआईटी अधिकारियों ने गैलेक्सी होटल में करीब आधा घंटा जांच की, इसके बाद कुछ समय के लिए सुर्खपुर जाने वाले बाइपास का भी मुआयना किया। पुलिस की ओर से दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ होने की बात कही गई थी, ऐसे में एसआईटी द्वारा पहाड़ीपुर क्षेत्र में भी मौके पर जाकर जांच की गई। गांव की पंचायत के बाद जांच तेज गौरतलब है कि पंकज एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए डीघल गांव की पंचायत दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री से मिली थी। पंचायत की मांग पर मुख्यमंत्री ने स्वयं तथ्यों की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए थे। यदि जांच सही ढंग से हुई तो पंकज एनकाउंटर से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। पीड़ित परिवार पहले ही पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा चुका है। वहीं, डीघल गांव में हुई 27 गांवों की महापंचायत ने शासन और प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दे रखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!