झज्जर में एसकेएस संघ के तहत हड़ताल:विभागों के कर्मचारी ले रहे भाग, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

झज्जर में एसकेएस संघ के तहत हड़ताल:विभागों के कर्मचारी ले रहे भाग, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी




झज्जर जिले में आज सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी हड़ताल में भाग ले रहे हैं। जिला स्तर के अलवा खंड स्तर पर भी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज सरकार के खिलाफ हड़ताल की और सरकार के विरोध में जगकर नारे बाजी की। झज्जर जिले के सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आव्हान पर बहादुरगढ़, बेरी, झज्जर में नगर परिषद में राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में शामिल हैं। नप कर्मचारियों की मुख्य मांगें हाई कोर्ट का फैसला लागू करने, 10 साल पूरे होने पर कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, चार श्रम कानून रद्द करने, पक्की भरती करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, न्यूनतम वेतन को लागू करने की मांग उठाई है। हड़ताल के कारण बंद रहे आंगनबाड़ी केंद्र हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों को लागू करने को लेकर हड़ताल की है। इस हड़ताल में आज झज्जर की आंगनबाड़ी वर्कर्स भी शामिल हुई हैं। नप सफाई कर्मचारियों के साथ ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। आज की हड़ताल के चलते जिले भर में सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे हैं। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हड़ताल में जिला स्तर पर ट्रेड यूनियानों, कर्मचारी यूनियनों के सदस्य सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले आज हड़ताल पर हैं। वहीं झज्जर में हड़ताल बेअसर दिख रही है। रोडवेज की बसें सुचारू रूप से अपने रूटों पर चल रही हैं। हड़ताल के फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!