झांसी में डिप्टी जेलर की हार्ट अटैक से मौत:जेल बंद कराकर घर पर पहुंचे थे, सीने में दर्द उठा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
झांसी में जिला कारागार के डिप्टी जेलर सुरेंद्र कुमार (56) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार रात को वह जेल बंद कराकर आवास पर पहुंचे थे। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अपनी वर्दी तैयार कर रहे थे। तभी अचानक सीने में दर्द उठा। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को पैतृक गांव ले गए। डिप्टी जेलर की मौत के बाद जेल स्टाफ सदमे में है। 7 माह पहले ही झांसी आए थे सुरेंद्र कुमार (56) पुत्र नन्हे सिंह मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव के रहने वाले थे। वह उत्तर प्रदेश कारागार में डिप्टी जेलर के पद पर कार्यरत थे। लगभग 7 महीने पहले ही सुरेंद्र गाजियाबाद से ट्रांसफर होकर झांसी आए थे। उनकी जेल खुलवाने और बंद कराने की जिम्मेदारी थी। वह अपने परिवार के साथ यहां रहते थे। रविवार रात को वह जेल बंद कराकर घर पहुंचे थे। बेटे योगेश ने बताया- ड्यूटी से लौटने के बाद पिता बोले कि सुबह जल्दी गणतंत्र दिवस समारोह में जाना है। इसलिए वह रात में ही अपनी वर्दी तैयार कर रहे थे। रात लगभग 12 बजे पिता सुरेंद्र को घबराहट हुई। फिर सीने में तेज दर्द होने लगा। तब उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पेतृक गांव ले गए शव डिप्टी जेलर सुरेंद्र की मौत के बाद परिजन और जेल स्टाफ सदमे में हैं। डिप्टी जेलर बहुत ही मिलनसार थे। सभी लोग उनको पसंद करते थे। सुरेंद्र के दो बेटे योगेश और दिलीप है। दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं। योगेश की शादी हो चुकी है। वहीं, एक बेटी सुषमा पढ़ती है। पति सुरेंद्र की मौत की खबर सुनकर पत्नी बालादेवी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को पैतृक गांव ले गए।
Source link

