टीकमगढ़ के वार्ड 10-11 में नई पाइपलाइन का भूमि पूजन:विधायक बोले- दो वार्डों में जल संकट दूर होगा; 100 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा

टीकमगढ़ के वार्ड 10-11 में नई पाइपलाइन का भूमि पूजन:विधायक बोले- दो वार्डों में जल संकट दूर होगा; 100 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा




टीकमगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 और 11 में बुधवार को नई जल पाइपलाइन के लिए भूमि पूजन किया गया। नपा अध्यक्ष ने बताया कि इस परियोजना से इन वार्डों में लंबे समय से बनी जल संकट की समस्या दूर होने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि कादरी मस्जिद के पास नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसका उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, ताकि गर्मियों में पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़े। स्थानीय पार्षद जसवंत वाल्मीकि और पार्षद प्रतिनिधि फरीद खान ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 100 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक बोले- पाइपलाइन से जल संकट कम होगा कार्यक्रम में उपस्थित विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि पिछले 20 सालों से नगर पालिका में भाजपा की परिषद रही, लेकिन लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पाइपलाइन से जल संकट काफी हद तक कम होगा। यह रहे उपस्थित भूमि पूजन कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश मिश्रा, जसवंत वाल्मीकि, फरीद खान, अनीश अहमद, देवी अहिरवार, जावेद खान, नीतेश बिलगईयां सहित कई स्थानीय नेता और वार्डवासी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!