टोहाना में गैस एजेंसी को प्रशासन ने भेजा नोटिस:व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, लाइन में बेहोश हो गई थ युवती

टोहाना में गैस एजेंसी को प्रशासन ने भेजा नोटिस:व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, लाइन में बेहोश हो गई थ युवती




फतेहाबाद जिले के टोहाना में मुकुल गैस एजेंसी में सिलेंडर की पर्ची लेने के लिए लाइन में लगी एक युवती के बेहोश होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने एजेंसी को नोटिस जारी कर विभिन्न निर्देश दिए हैं और दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। फूड सप्लाई विभाग के नोडल अधिकारी निर्दोष पुनिया ने चारों गैस एजेंसियों को हिदायतें जारी की हैं। मुकुल गैस एजेंसी को जारी पत्र में महिलाओं के लिए अलग काउंटर, पीने के पानी की व्यवस्था, शेड का इंतजाम और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया है। लाइन में बेहोश हो गई थी युवती शहर के निवासी मोहन सिंह और गोविंद ने आरोप लगाया कि टोहाना क्षेत्र की एजेंसियां जानबूझकर लोगों को परेशान कर रही हैं। यह घटना शनिवार को हुई थी, जब सिलेंडर की पर्ची लेने के लिए लाइन में लगी युवती को चक्कर आने से वह बेहोश हो गई थी। उस समय एजेंसी पर न तो प्राथमिक उपचार की सुविधा थी और न ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था। एजेंसी का निरीक्षण कर जांच करेंगे एसडीएम एसडीएम आईएएस आकाश शर्मा ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि एजेंसी पर कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे खुद एजेंसी का निरीक्षण कर जांच करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!