ट्रिपल आईटी ऊना के छात्रों की उड़ान:3 छात्रों का अमरीका की कंपनी में चयन, एक को बेंगलुरू में अच्छे पैकेज पर नौकरी

ट्रिपल आईटी ऊना के छात्रों की उड़ान:3 छात्रों का अमरीका की कंपनी में चयन, एक को बेंगलुरू में अच्छे पैकेज पर नौकरी




हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ने प्लेसमेंट सत्र 2025 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के चार छात्रों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी मिली है। इनमें से तीन छात्र बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के संस्कार गुप्ता, बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) के ओम शुक्ला और बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के पीयूष यादव का चयन अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित प्रतिष्ठित वेग्राउंड कंपनी में हुआ है। कंपनी ने इन तीनों छात्रों को 41.4 लाख रुपए का सालाना पैकेज ऑफर किया है। वहीं, बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के पारस त्यागी को बेंगलुरु स्थित हेल्थ-टेक कंपनी ईवन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर 40.8 लाख रुपए का पैकेज मिला है। इससे छात्रों के साथ साथ परिजनों और संस्थान में पढ़ाने वाले टीचरों में खुशी की लहर है। कई स्तर पर इंटरव्यू पास करने के बाद चयन इन छात्रों का चयन कई स्तर पर इंटरव्यू पास करने के बाद किया गया है। इंटरव्यू के दौरान तकनीकी मूल्यांकन, समस्या-समाधान परीक्षण, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जुड़े सवाल पूछे गए। चारों छात्रों ने अपने अंतिम वर्ष की पढ़ाई के दौरान ही संबंधित कंपनियों में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार किया: प्रो. गौर ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने बताया- यह संस्थान की लचीली शैक्षणिक संरचना के कारण संभव हो पाया है। संस्थान ने उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने पाठ्यक्रम में पूर्ण-सेमेस्टर इंडस्ट्री इंटर्नशिप को शामिल किया है, जिसे छात्र 7वें या 8वें सेमेस्टर में पूरा कर सकते हैं। इससे उन्हें वैश्विक और उच्च-प्रभाव वाली कंपनियों में इंटर्नशिप या पूर्णकालिक नियुक्ति के अवसर मिलते हैं। प्रो. मनीष गौर ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह चयन छात्रों की मेहनत, प्रतिभा और संस्थान की अकादमिक व इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रणाली का परिणाम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!