ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिरी, VIDEO:सुल्तानपुर में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी, GRP-RPF ने बाहर खींचकर बचाया

ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिरी, VIDEO:सुल्तानपुर में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी, GRP-RPF ने बाहर खींचकर बचाया




सुल्तानपुर जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ की तत्परता और सूझबूझ से महिला की जान बचाई गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना सुल्तानपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई। प्रयागराज-अयोध्या धाम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04111 माघ मेला मेमो स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म से प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान एक महिला ट्रेन में चढ़ते समय अपना संतुलन खो बैठी और उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद जीआरपी थानाध्यक्ष, आरक्षी भूपेन्द्र कुमार, महिला आरक्षी नीतू वर्मा, क्यूआरटी टीम के आरक्षी कलीम खान और आरपीएफ की महिला आरक्षी प्रीति ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल ट्रेन रुकवाई और महिला को ट्रेन व ट्रैक के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। यह बचाव अभियान अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ के आदेशों तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान का हिस्सा था। इस अभियान के तहत ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट, जहरखुरानी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं की रोकथाम की जाती है, साथ ही माघ मेला के दौरान यात्रियों की मदद भी की जा रही थी। सुल्तानपुर के रेलवे स्टेशन अधीक्षक और माघ मेला के यात्रियों ने जीआरपी सुल्तानपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!