डॉक्टरों ने केमिकल रंगों से बचने की अपील की:भदोही में होली पर त्वचा और आंखों को नुकसान से बचाने की सलाह

डॉक्टरों ने केमिकल रंगों से बचने की अपील की:भदोही में होली पर त्वचा और आंखों को नुकसान से बचाने की सलाह




भदोही में होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों से केमिकलयुक्त रंगों से बचने की अपील की है। डॉक्टरों का कहना है कि बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक रसायन होते हैं, जो त्वचा, आंखों और बालों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजय मौर्य ने बताया कि होली खेलते समय पूरी बांह के कपड़े पहनें। उन्होंने सलाह दी कि शरीर पर नारियल का तेल लगाकर ही रंग खेलें, ताकि रंगों का सीधा असर त्वचा पर न पड़े। डॉ. मौर्य ने यह भी कहा कि यदि किसी को जलन, एलर्जी या आंखों में कोई समस्या होती है, तो तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लेकर उपचार कराएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!