डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह को सिटको एमडी की जिम्मेदारी:चंडीगढ़ प्रशासन चार अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, दीप्रावा लाकड़ा बने अर्बन प्लानिंग सेक्रेटरी
चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में ज्वाइन करने वाले आईएएस अधिकारी डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह को कई महत्वपूर्ण विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। चंडीगढ़ प्रशासन के पर्सनल विभाग द्वारा जारी आदेश डॉ. शाह अब सेक्रेटरी टूरिज्म, सेक्रेटरी कल्चर और CITCO के एमडी के पद पर कार्यभार संभालेंगे। एच राजेश प्रसाद आईएएस को CITCO का चेयरमैन बनाया गया है, जिससे स्वप्निल एम नायक आईएएस को इस चार्ज से मुक्त किया गया। दीप्रावा लाकड़ा आईएएस को अर्बन प्लानिंग का सेक्रेटरी बनाया गया है। जबकि मनदीप बराड़ को इससे राहत दी गई है। मोहम्मद मंसूर आईएएस कृषि विपणन बोर्ड के सेक्रेटरी के रूप में सेवाएं देंगे। वह अपनी इंडक्शन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ड्यूटी पर लौटेंगे। तब तक नवीन इस चार्ज को संभालेंगे।
Source link

