तरनतारन में शनिवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित:सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी बंद, 11 KV सिटी फीडरों पर होगी मरम्मत

तरनतारन में शनिवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित:सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी बंद, 11 KV सिटी फीडरों पर होगी मरम्मत




तरनतारन में शनिवार, 04 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 132 केवीए सब स्टेशन तरनतारन में आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण की जाएगी। इस दौरान 11 केवी सिटी 1, सिटी 3, सिटी 4, सिटी 6, सिटी 7 और 11 केवी सिविल अस्पताल तरनतारन फीडर बंद रहेंगे। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ती रहेगी बाधित इन फीडरों से जुड़े इलाकों में सिविल अस्पताल तरनतारन, काजीकोट रोड, चंद्र कॉलोनी, सरहाली रोड (दाहिनी ओर), गली जमाराय वाली, मोहल्ला भाग शाह, तहसील बाजार, नूरदी रोड, पार्क एवेन्यू, गुरु अर्जन देव कॉलोनी, सरदार एन्क्लेव, गुरबख्श कॉलोनी, छोटा काजीकोट, पड्डा कॉलोनी, कोहाड़ अहाता क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। साथ ही ग्रीन सिटी, होली सिटी, मोहल्ला जसवंत सिंह, नूरदी रोड, पलासौर रोड, श्री गुरु अर्जन देव कॉलोनी, जय दीप कॉलोनी, दीप एवेन्यू, फतेह चक, गुरु तेग बहादुर नगर, श्री गुरु तेग बहादुर नगर फेज 2, न्यू दीप एवेन्यू तरनतारन, मेजर जीवन सिंह नगर, गोल्डल एवेन्यू, महिंद्रा एवेन्यू, ग्रीन एवेन्यू, महिंद्रा एन्क्लेव, नानकसर मोहल्ला (सिविल अस्पताल के पीछे), लाली शाह मोहल्ला, नेहरू गेट, अमृतसर रोड और पुलिस लाइन फीडर शामिल हैं। यह जानकारी इंजी. नरिंदर सिंह, सब डिविजनल ऑफिसर (शहरी) तरनतारन, इंजी. गुरभेज सिंह ढिल्लों (जेई), इंजी. मनजीत सिंह (जेई) और इंजी. कमलप्रीत सिंह (जेई) ने दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!