​तहसील में भरभराकर छत का प्लास्टर गिरा:झाड़ोल तहसील कैंपस में रात को गिरा मलबा, दिन में स्टाफ और जनता रहती, बड़ा हादसा टला

​तहसील में भरभराकर छत का प्लास्टर गिरा:झाड़ोल तहसील कैंपस में रात को गिरा मलबा, दिन में स्टाफ और जनता रहती, बड़ा हादसा टला




उदयपुर जिले के झाड़ोल तहसील कैंपस में बीती रात को बरामदे की छत का प्लाटर भरभराकर गिर गया। गनीमत है ये घटना रात के समय हुई ऐसा दिन में होता तो हादसे की संभावना पूरी थी क्योंकि यहां लोगों और स्टाफ की आवाजाही रहती हैं तहसील कार्यालय के बरामदे में सुबह स्टाफ गया तो देखा कि वहां पर प्लास्टर गिरा पड़ा था। कार्यपालक मजिस्ट्रेट के चेम्बर और रीडर राजस्व शाखा के कक्ष के बाहर ये भराव पड़ा था। बरामदे की छत से उखड़ा प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। इसी बरामदे से दोनों कक्षों और इसके आगे के कमरों में जाने का रास्ता है। अमूमन जब कार्यालय खुला रहता है तब यहां लोगों की आवाजाही भी रहती है और स्टाफ भी इधर-उधर जाता है। ऐसे समय में मलबा गिरता तब किसी के ऊपर गिरने की भी पूरी संभावना थी लेकिन रात में होने से जनहानि नहीं हुई। यहां पर रोजाना सैकड़ों लोग जमीन रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए तहसील आते हे और इसी बरामदे में बैठे रहते है।
तहसील कार्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर अवस्था में हे ऐसे में और भी हादसा होने का अंदेशा बना है। इनपुट : दुष्यंत पूर्बिया, ओगणा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!