तिजारा की श्री श्याम फर्टिलाइजर का लाइसेंस निलंबित:14 दिन के लिए किया सस्पेंड, यूरिया के साथ नैनो यूरिया टैगिंग पर कृषि विभाग की कार्रवाई
खैरथल कृषि विभाग ने तिजारा स्थित मै. श्री श्याम फर्टिलाइजर का उर्वरक लाइसेंस 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई यूरिया उर्वरक के साथ किसानों को नैनो यूरिया की बोतल टैग करके बेचने के आरोप में की गई है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, खैरथल विजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से यह निलंबन आदेश जारी किया। फर्म को यूरिया के साथ नैनो यूरिया की बोतल बेचने का दोषी पाया गया। विभाग को विक्रेता के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इसके बाद सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), किशनगढ़ बास द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि उर्वरक विक्रेता फर्म यूरिया उर्वरक के साथ नैनो यूरिया की टैगिंग कर बेच रही थी, जिसकी पुष्टि हुई।
Source link

