तेज रफ्तार आयशर ने तूफान गाड़ी को मारी टक्कर:4 की मौके पर मौत देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास भीषण हादसा; गुस्साए लोगों किया चक्काजाम

तेज रफ्तार आयशर ने तूफान गाड़ी को मारी टक्कर:4 की मौके पर मौत देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास भीषण हादसा; गुस्साए लोगों किया चक्काजाम




शहर के देवगुराड़िया इलाके में स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास रविवार देर रात करीब ढाई बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। खुडैल पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार आयशर वाहन ने एक तूफान गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तूफान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!