दमोह TI ने निभाया पिता का फर्ज:पिता विहीन बेटी की शादी में हुए शामिल; सोफा-श्रृंगार सामान दिया, बारात का स्वागत किया

दमोह TI ने निभाया पिता का फर्ज:पिता विहीन बेटी की शादी में हुए शामिल; सोफा-श्रृंगार सामान दिया, बारात का स्वागत किया




दमोह के हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने एक पिता विहीन युवती की शादी में शामिल होकर अपना वादा निभाया। उन्होंने न केवल विवाह समारोह में शिरकत की, बल्कि अपनी ओर से दुल्हन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर परिवार की मदद भी की। थाने जाकर दिया था शादी का निमंत्रण हटा के नावघाट निवासी खुशबू रैकवार की शादी 24 फरवरी को रायसेन निवासी राजेश रैकवार के साथ तय हुई थी। कुछ दिन पहले खुशबू अपनी मां और भाई के साथ हटा थाने पहुंची थी। उसने थाना प्रभारी को शादी का कार्ड देते हुए बताया था कि उसके पिता नहीं हैं और यदि वे शादी में आएंगे तो उसे पिता की कमी महसूस नहीं होगी। थाना प्रभारी ने उसे शादी में आने का आश्वासन दिया था। सोफा और श्रृंगार सामान दिया शादी के दिन टीआई सुधीर बेगी खुशबू के घर पहुंचे और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि बाकी तैयारियां हो गई हैं लेकिन दुल्हन के बैठने के लिए सोफे की कमी है। इसके बाद थाना प्रभारी ने बाजार से सोफा और श्रृंगार का जरूरी सामान खरीदकर परिवार को सौंपा। इसके पूर्व उन्होंने जबलपुर के फूल सज्जाकार के माध्यम से वरमाला और फूलों की व्यवस्था में भी सहयोग किया था। बारात का किया स्वागत थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने मौके पर मौजूद रहकर बारात का स्वागत किया और विवाह की अन्य रस्मों में भी सहयोग प्रदान किया। रायसेन से आई बारात और स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय व्यवहार की प्रशंसा की। खुशबू के परिजनों ने इस सहयोग के लिए थाना प्रभारी और स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!