दरभंगा में प्रखंड प्रमुख-पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी में हाथापाई:पैक्स चुनाव में हंगामा, चुनाव प्रक्रिया हुई प्रभावित; कहासुनी से बढ़ी बात

दरभंगा में प्रखंड प्रमुख-पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी में हाथापाई:पैक्स चुनाव में हंगामा, चुनाव प्रक्रिया हुई प्रभावित; कहासुनी से बढ़ी बात




दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड अंतर्गत कुबोल ढंगा पंचायत में शुक्रवार को पैक्स अध्यक्ष चुनाव के दौरान अफरा-तफरी मच गई। प्रखंड प्रमुख और पैक्स अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के बीच मारपीट और हाथापाई हो गई। घटना मतदान केंद्र परिसर के बाहर हुई, जिससे कुछ देर के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान के दौरान किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान प्रमुख रंजीत यादव, उनके बेटे राहुल यादव और पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय कुमार यादव आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रत्याशी संजय कुमार यादव पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रमुख की ओर से चुनाव में हस्तक्षेप और दबाव बनाने की कोशिश की गई, जिसका विरोध करने पर मारपीट हुई। वहीं, प्रमुख समर्थकों ने आरोपों को निराधार बताते हुए प्रत्याशी पक्ष पर पहले अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। निर्वाचन पदाधिकारी यूसुफ सिराज ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी, लेकिन दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!