दिल्ली–देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा:रोड रोलर से टकराई बस, 6 यात्री गंभीर
दिल्ली–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार यात्री बस सड़क पर खड़े भारी रोड रोलर से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 3 बजे पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सड़क पर बिना चेतावनी के खड़ा था रोलर जानकारी के अनुसार, रात में हाईवे पर मरम्मत का काम पूरा होने के बाद निर्माण कंपनी का रोड रोलर गलत दिशा में सड़क पर ही छोड़ दिया गया था। आरोप है कि रोलर पर न तो रिफ्लेक्टर लगाए गए थे और न ही कोई चेतावनी संकेत। अंधेरा होने से बस चालक को रोलर नजर नहीं आया और बस सीधे जाकर टकरा गई। पुलिस पहुँची तो शुरू हुआ राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल हादसे के बाद हाईवे पर निर्माण कंपनियों की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अक्सर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं हो पाती। फिलहाल घटना को लेकर जांच जारी है।
Source link

