देवरिया में कोबरा और नेवले की लड़ाई, VIDEO:फन फैलाकर नेवले को डसने की कोशिश, सांप के वार से बचता रहा

देवरिया में कोबरा और नेवले की लड़ाई, VIDEO:फन फैलाकर नेवले को डसने की कोशिश, सांप के वार से बचता रहा




देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास रविवार को कोबरा सांप और नेवले के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। आंगनबाड़ी केंद्र के पास पुलिया के नीचे अचानक कोबरा और नेवला आमने-सामने आ गए। दोनों एक-दूसरे पर हमला करने की कोशिश करने लगे। कोबरा ने कई बार फन फैलाकर नेवले को डसने का प्रयास किया। नेवला अपनी फुर्ती और तेजी के कारण हर बार कोबरा के वार से बच निकलता रहा। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। इस दौरान कोबरा आक्रामक मुद्रा में था, जबकि नेवला बार-बार झपट्टा मारकर पीछे हट जाता था। काफी देर तक चले इस संघर्ष के बाद, नेवले के आक्रामक रुख के कारण कोबरा पास ही स्थित एक बिल में घुस गया। इसके बाद नेवला भी मौके से जंगल की ओर चला गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस अनोखी लड़ाई को देखने के लिए कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को प्रकृति का एक दुर्लभ दृश्य बता रहे हैं। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन क्षेत्र में डर का माहौल जरूर बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी सांप निकलने की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से ऐसे इलाकों में नियमित निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!