दो बाइक में भिड़ंत, 2 की मौत, दो युवक हुए घायल

दो बाइक में भिड़ंत, 2 की मौत, दो युवक हुए घायल



भास्कर न्यूज| महासमुंद शनिवार की शाम बागबाहरा रोड स्थित बोरियाझर मोड़ के पास नेशनल हाईवे 353 में दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक-एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव निवासी नासिर हुसैन (40) और रॉबिन सायमन (20) अपनी बाइक (सीजी 08 बीडी 5080) से खल्लारी माता के दर्शन करने गए थे। श्रद्धा के साथ माथा टेक कर वापस लौटते समय शाम करीब 5:30 बजे बोरियाझर मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ( सीजी 04 पीजेड 3923) से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में नासिर हुसैन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रॉबिन सायमन गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार मंदिर हसौद निवासी श्रवण धीवर (21) की भी इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद उसका साथी राहुल धीवर (18) गंभीर रूप से घायल है। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!