धमतरी के रुद्रेश्वर-घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी:माघ पूर्णिमा पर आधी रात से उमड़ी भीड़, कई गांवों से पहुंचे देवी-देवता

धमतरी के रुद्रेश्वर-घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी:माघ पूर्णिमा पर आधी रात से उमड़ी भीड़, कई गांवों से पहुंचे देवी-देवता




छत्तीसगढ़ के धमतरी में माघ पूर्णिमा के अवसर पर रुद्रेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आधी रात से ही यहां आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग पहुंचने लगे। कई गांवों से देवी-देवता भी इस समागम में शामिल हुए और बाजे की धुन पर थिरके। रविवार सुबह से ही धार्मिक स्थलों पर भक्तों का तांता लगा रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। सूर्योदय से पहले ही महानदी के रुद्रेश्वर घाट पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। लोगों ने महानदी में आस्था की डुबकी लगाई और जोत प्रज्ज्वलित किए। हर साल स्नान के बाद मेले का भी आयोजन इस घाट पर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान भी किया। रुद्रेश्वर घाट पर हर साल स्नान के बाद मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि, वे हर साल माघ पूर्णिमा पर स्नान करने आते हैं। उनका मानना है कि इस दिन स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद वे रुद्रेश्वर महादेव के दर्शन कर जल, दूध, दही सहित पंचामृत अर्पित करते हैं और परिवार, राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। धमतरी जिले के रुद्रेश्वर महादेव घाट के अलावा सिहावा के कर्णेश्वर, देवपुर के डोंगा पथरा और राजिम के कुलेश्वर महादेव में भी माघ पूर्णिमा के अवसर पर आस्था की डुबकी लगाई जाती है और मेलों का आयोजन होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!