धमतरी में 50 फीट ऊंची टंकी से कूदी नाबालिग:गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी में 50 फीट ऊंची टंकी से कूदी नाबालिग:गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी




छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने ओवरहेड वाटर टैंक से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शहर के सुभाषनगर वार्ड में रविवार शाम को हुई। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान सुभाष नगर निवासी रानू उर्फ रागिनी श्रीवास्तव (17 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि 17 वर्षीय युवती ने पानी टंकी से कूदकर आत्महत्या की है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि युवती मोबाइल पर बात करते हुए पानी टंकी पर चढ़ी थी और कुछ ही देर बाद उसने छलांग लगा दी। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पानी टंकी पर पहले भी कुछ लोग चढ़कर कूदने का प्रयास कर चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा टंकी पर चढ़ने से रोकने के लिए कोई सुरक्षा घेरा या प्रतिबंधात्मक व्यवस्था नहीं की गई है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!