धौलपुर में 1 साल के मासूम की करंट से मौत:घर में खेलते समय हुआ हादसा, डॉक्टरों ने 30 मिनट तक सीपीआर देकर की बचाने की कोशिश
धौलपुर जिले के एक गांव में करंट लगने से1 साल के मासूम की मौत हो गई। गांव दूं का पुरा निवासी प्रियांशु पुत्र राकेश घर में खेलते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया था। घटना के बाद परिजन मासूम को तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने करीब 1 घंटे तक बच्चे को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान डॉक्टरों ने लगभग 30 मिनट तक लगातार सीपीआर (CPR) भी दिया। अस्पताल दूर होने से पहुंचने में हुई देरी
सभी प्रयासों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि गांव से अस्पताल की दूरी लगभग 10 किलोमीटर होने के कारण बच्चे को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई थी।
मासूम को बचाने का प्रयास करने वाली डॉक्टरों की टीम ने बताया कि यदि बच्चे को समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
Source link

