नदी में मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या:पिता ने अपने दामाद और दूसरी बेटी पर लगाया हत्या का आरोप, पार्ट-1

नदी में मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या:पिता ने अपने दामाद और दूसरी बेटी पर लगाया हत्या का आरोप, पार्ट-1




29 अगस्त 2020। बांसवाड़ा के खमेरा थाना इलाके का पडौली गोर्धन गांव। पुलिस थाने में फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ से आने वाली आवाज में घबराहट और दहशत साफ महसूस की जा सकती थी। सूचना मिलते ही पुलिस का जवान बिना देर किए फोन करने वाले के बताए मौका-ए-वारदात (लोकेशन) के लिए रवाना हो गया। बांसवाड़ा के गेमन पुल के पास माही नदी के बैक वाटर में कुछ तैर रहा था। करीब जाने पर पुलिस हैरान रह गई। वह एक महिला की लाश थी। महिला के गले पर गहरे निशान थे। जिस तरह से शव को पानी में ठिकाने लगाया गया था, उससे साफ संकेत मिल रहा था कि यह हादसा या खुदकुशी नहीं, बल्कि हत्या है। महिला की पहले हत्या की गई और इसके बाद शव नदी में फेंका गया। अब तक शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई थी। लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने किसी तरह मौके पर मौजूद भीड़ को हटाया ओर इन्वेस्टिगेशन शुरू की। महिला कौन थी और किसने उसकी हत्या की? इन सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू की। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसकी फोटो सर्कुलेट कराए। वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो फॉरवर्ड किए गए। अलग-अलग इलाकों में गुमशुदा महिला की तलाश की। काफी पड़ताल के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। तभी पुलिस को एक सुराग हाथ लगा है। एक शख्स फोटो में महिला को पहचान गया। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि महिला (मृतक) का पिता था। उसने बताया कि मरने वाली उसकी बेटी का नाम सोना था। सोना (मृतक) के पिता ने आरोप लगाया कि सोना के पति शंकर और उसकी दूसरी बेटी केसर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। पिता ने बताया कि 28 अगस्त को सोना के बेटे अभिषेक से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि उसके पिता और मां दोनों साथ में घर से निकले थे। कुछ देर बाद पिता शंकर उसकी मौसी केसर (सोना की बहन) को लेने आए थे। रात को वे जब वापस लौटे तो उनके साथ मां नहीं थी। अभिषेक ने पूछा तो दोनों ने बहाना बना दिया। पिता के बयान के आधार पर पुलिस सोना के पति शंकर और उसकी सगी बहन केसर को हिरासत में ले लिया। दोनों से सख्ती से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में जो कुछ सामने आया वो हैरान करने वाला था। कल राजस्थान क्राइम फाइल्स, पार्ट-2 में पढ़िए आगे की कहानी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!