नरसिंहपुर में अवैध मिट्टी परिवहन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:सरकारी रिकॉर्ड अधूरे होने पर तहसीलदार और बाबू को नोटिस

नरसिंहपुर में अवैध मिट्टी परिवहन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:सरकारी रिकॉर्ड अधूरे होने पर तहसीलदार और बाबू को नोटिस




नरसिंहपुर जिले में अवैध खनन और मिट्टी की ढुलाई के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। सांईखेड़ा के अजंदा रोड पर बिना परमिशन मिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने पकड़ लिया। इसके अलावा, काम में ढिलाई बरतने पर कलेक्टर ने तहसीलदार समेत तीन लोगों को नोटिस थमा दिया है। खनिज, राजस्व और पुलिस की टीम ने मिलकर यह छापा मारा। टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली (नंबर MP 49 AB 2678) को अवैध रूप से मिट्टी ले जाते हुए पकड़ा और उसे सांईखेड़ा थाने में खड़ा करवा दिया है। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दफ्तर में खामियां देख भड़कीं कलेक्टर कलेक्टर खुद सांईखेड़ा तहसील दफ्तर और कोर्ट का जायजा लेने पहुंचीं। वहां उन्होंने देखा कि सरकारी रिकॉर्ड अधूरे हैं, फाइलें समय पर अपडेट नहीं की गई हैं और जनता से जुड़े कई मामले लंबे समय से लटके पड़े हैं। तहसीलदार और बाबू को नोटिस कामकाज में इतनी लापरवाही देख कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, रीडर शुभम शुक्ला और सुनील पतरिया को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने का आदेश दिया। काम सुधारने की सख्त हिदायत कलेक्टर ने अधिकारियों को दोटूक कहा कि जमीन और राजस्व से जुड़े सभी केस पोर्टल पर दर्ज होने चाहिए और जो भी आदेश दिए जाएं, उनका तुरंत पालन हो। उन्होंने साफ कर दिया कि रिकॉर्ड के रखरखाव और जनता के कामों में कोई भी बहाना नहीं चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!