नवादा में 20 वर्षीय युवती से रेप:घर से करीब 300 मीटर दूर शौच के लिए गई थी, आरोपी जीजा गिरफ्तार
नवादा के नरहट थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। गुरुवार को शौच के लिए घर से निकली युवती को एक युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता अपने घर से करीब 300 मीटर दूर शौच करने गई थी, तभी पहले से मौजूद आरोपी उपेंद्र कुमार ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने युवती को जमीन पर पटक दिया, उसके दुपट्टे से मुंह बांधा और मारपीट कर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चचेरे जीजा को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उपेंद्र कुमार मेसकौर का निवासी है और दो बच्चों का पिता है। वह रिश्ते में पीड़िता का दूर का चचेरा जीजा लगता है।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही महिला
इस घटना के बाद नरहट थाना क्षेत्र के गांवों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अकेले बाहर निकलने में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह घटना नवादा जिले में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की श्रृंखला में एक और कड़ी है।
Source link

