नशे में पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो पर उठाया था:हिसार में सभी आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने 7 धाराएं लगाई, चौथा निगमकर्मी का बेटा निकला

नशे में पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो पर उठाया था:हिसार में सभी आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने 7 धाराएं लगाई, चौथा निगमकर्मी का बेटा निकला




हरियाणा के हिसार में 4 युवकों ने आईजी ऑफिस के सामने से पुलिसकर्मी को लटकाकर स्कॉर्पियो गाड़ी को 2 किमी तक दौड़ाया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब पुलिस ने चारों युवकों को काबू कर लिया है। तीन युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। चौथे आरोपी ऋषिकांत पुत्र दयानंद को भी पुलिस ने मंगलवार देर शाम पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं तीन युवकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। बता दें कि IG ऑफिस के सामने एक पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर हुड़दंग मचा रहे युवकों को रोकने के लिए ऊपर चढ़ रहा था। इसी दौरान युवक ने स्कॉर्पियो दौड़ा ली। पुलिसकर्मी कुलदीप स्कॉर्पियो के साइड में लटका रह गया। जिस समय यह घटना हुई, पास में ही डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी, लेकिन वह बिना किसी डर के गाड़ी भगा ले गए। पास में ही खड़े एक युवक ने पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
पुलिस ने गाड़ी जब्त कर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जानिए एफआईआर में पुलिसकर्मी ने क्या बयान दिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!