नामजद आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

नामजद आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार



मगनपुर | गोला अंचल में सरकारी कार्य के दौरान बाधा उत्पन्न करने व हमले के मामले में दर्ज मामले नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस मामले में गोला थाना पुलिस द्वारा अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया है। यह कांड वादी समरेश प्रसाद भंडारी पूर्व अंचल अधिकारी गोला अंचल जिला रामगढ़ के प्रतिवेदन पर दर्ज किया गया था। प्रतिवेदन के अनुसार अभियुक्तों पर नाजायज मजमा बनाकर हरवे-हथियार से लैस होकर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। मामले में कैथा निवासी संतोष महतो, कांकेबार निवासी देवानन्द कुमार महतो, चितरपुर निवासी सहबाज अंसारी उर्फ गोल्डी व बोरोबिंग निवासी शिवनन्दन मुण्डा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 400–500 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!