नारनौंद में दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान:विधायक जस्सी पेटवाड़ ने 41 हजार दिए, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

नारनौंद में दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान:विधायक जस्सी पेटवाड़ ने 41 हजार दिए, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा




नारनौंद के गांव राखी शाहपुर में शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें 41 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक पेटवाड़ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदार राजेश और उनके परिवार से बातचीत की। उन्होंने आगजनी की घटना की जानकारी ली और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान, विधायक जस्सी पेटवाड़ ने क्षेत्र के ग्रामीणों और समाजसेवियों से भी आगे आकर इस जरूरतमंद परिवार की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय धैर्य और समाज का सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत होती है। दुकानदार राजेश अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं और उनकी दुकान ही पूरे परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। आग लगने से दुकान में रखा लगभग सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश चार बेटियों के पिता हैं, जिनमें से तीन की शादी तय हो चुकी है। इस घटना ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन स्तर पर भी हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से बिजली उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!