नारनौल में ट्रैक्टर ड्राइवर ने मारी बाइक को टक्कर:हादसे में एक युवक की मौत, रॉन्ग साइड से आ रहा था
हरियााणा के नारनौल में एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नागरिक अस्पताल में पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। नारनौल सदर थाना क्षेत्र के गांव फैजाबाद के एक ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए रॉन्ग साइड से आकर मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इस बारे में प्रत्यक्षदर्शी गांव लहरोदा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह फैजाबाद से नारनौल की ओर जा रहा था। सड़क पर गिर गया युवक उसके आगे एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ड्राइवर ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। ट्रैक्टर ड्राइवर हुआ फरार हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ट्रैक्टर चालक ने कुछ देर के लिए वाहन रोका और अपना नाम रमेश कुमार बताया। इसी बीच डायल 112 की पुलिस गाड़ी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल को एंबुलेंस में अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी, इसी दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर मौका पाकर ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घायल को सरकारी अस्पताल नारनौल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शशि कुमार निवासी गांव फैजाबाद के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
Source link

