नार्थ दामोदा धौड़ा के शिफ्टिंग का काम शुरू
दुग्दा | बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का प्रयास रंग लाया। दामोदा कोलियरी के विस्तारीकरण में बाधक बनी नार्थ दामोदा धौड़ा के शिफ्टिंग का काम प्रारंभ हुआ। बताते चलें कि गत 27 जनवरी 2026 को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के नेतृत्व में दामोदा कोलियारी प्रबंधन और नार्थ दामोदा धौड़ा के निवासियों के बीच समझौता वार्ता आयोजित हुई थी।वार्ता में नार्थ दामोदा धौड़ा के निवासियों को बोकारो झरिया आवासीय कॉलोनी में आवास देने और बोकारो झरिया स्थित पीओ आवास क्षेत्र के खाली पड़ी जमीन पर घर बनाने हेतु एक-एक डिसमिल जमीन विस्थापित हो रहे ग्रामीणों को देने पर सहमति बनी थी। समझौता वार्ता पर बीसीसीएल के दामोदा कोलियरी प्रबंधन ने पहल करते हुए उपेंद्र भुइंया, मोहन भुइंया, गुड्डू भुइयां को आवास के साथ साथ घर बनाने हेतु जमीन माप कर उपलब्ध करा दिया।
Source link

