निर्माणाधीन सोसाइटी में मिट्टी धंसी, 7 मजदूरों की मौत:4 गंभीर रूप से घायल; हरियाणा के कापड़ीवास में निर्माणाधीन साइट पर हादसा
हरियाणा के कापड़ीवास में सोमवार देर रात एक निर्माणाधीन सोसाइटी में बड़ा हादसा हो गया। ‘ग्लोबल सिग्नेचर’ नामक इस सोसाइटी में मिट्टी धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। देर रात करीब 10 बजे मृतकों के शवों को भिवाड़ी जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। भिवाड़ी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम जिले के बिलासपुर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया- पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही राहत-बचाव कर रही टीमें मिट्टी में और मजदूरों की भी तलाश कर रही हैं। सभी मृतक हेल्पर, फिटर और मशीन ऑपरेटर पुलिस ने मजदूरों के पहचान पत्रों के आधार पर उनकी शिनाख्त की है। मृतकों में इंद्रजी सादा (32 वर्ष), भागीरथ गोपी, छोटेलाल सादा (37 वर्ष), शिव शंकर (31 वर्ष), शिवकांत चौधरी (47 वर्ष) और मंगतराम (32 वर्ष) शामिल हैं। सभी मृतक मजदूरों के पहचान पत्रों पर मानेसर, हरियाणा का पता दर्ज है। वे हेल्पर, फिटर और ऑपरेटर जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। STP का काम चल रहा था जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का काम चल रहा था। रात 8 बजे अचानक बेसमेंट में मिट्टी की दीवार गिर गई। इसमें 10 मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद दूसरे मजदूरों ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मिट्टी और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
Source link

