नूंह में अतिक्रमण से आमजन परेशान, कार्रवाई की मांग:रास्ते पर सामान रखा; नालियां जाम, लोग बोले- हादसों का खतरा

नूंह में अतिक्रमण से आमजन परेशान, कार्रवाई की मांग:रास्ते पर सामान रखा; नालियां जाम, लोग बोले- हादसों का खतरा




नूंह जिले के पुन्हाना नगर पालिका के मुख्य बाजार स्थित लाल चौक पर इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका सचिव को लिखित शिकायत देकर सार्वजनिक रास्तों और नालियों पर हुए कब्जों को हटाने की मांग की है। आरोप है कि शिकायत दिए जाने के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासी महेश जैन, प्रकाश, सुनील कुमार, डालचंद, विपिन और रोहतास ने बताया कि लाल चौक बाजार का एक व्यस्त एरिया है। रोजाना हजारों लोग खरीदारी और अन्य काम के लिए आते-जाते हैं। यहां दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे 10 से 15 फुट तक टीनशेड बढ़ा लिए हैं और सामान भी बाहर सजा रखा है, जिससे रास्ता काफी कम हो गया है। लोग बोले- नालियां ब्लॉक हो चुकी लोगों का यह कहना है कि कई दुकानदारों ने चार से पांच फुट तक चबूतरे बना लिए हैं। इन चबूतरों के कारण दोनों ओर की नालियां पूरी तरह ढक गई हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। बारिश के मौसम में यहां जलभराव की समस्या होती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को हादसों को डर लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते इस अतिक्रमण को नहीं हटाया गया, तो बाजार में हादसे का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही, जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ जाएगी। सचिव बोले- जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी नगर पालिका सचिव साहिल धनखड़ ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, स्थानीय नागरिक प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!