नेपाल चुनाव- भारत विरोधी ओली 1800 वोटों से पीछे:काठमांडू मेयर रहे बालेन शाह आगे, उनकी पार्टी को पहली जीत मिली, 70 सीटों पर आगे

नेपाल चुनाव- भारत विरोधी ओली 1800 वोटों से पीछे:काठमांडू मेयर रहे बालेन शाह आगे, उनकी पार्टी को पहली जीत मिली, 70 सीटों पर आगे




नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 81 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 1 सीट जीतने के साथ 70 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस 8 सीटों पर जबकि केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल 6 सीटों पर आगे है। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से करीब 1800 वोटों से पीछे चल रहे हैं। पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। नेपाल चुनाव से जुड़ीं 4 तस्वीरें… नेपाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइव लिंक से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!