नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?

नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?



नेपाल की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है. हाल ही में हुए आम चुनाव के नतीजों ने कई पुराने राजनीतिक दलों को बड़ा झटका दिया है. इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने शानदार प्रदर्शन किया है और सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है. पार्टी के नेता और पूर्व रैपर बलेन्द्र शाह की अगुवाई में RSP ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज की है. इसी बीच एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह है अमरेश कुमार सिंह. उन्होंने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है और अब नेपाल की राजनीति में तेजी से उभरते नेता के रूप में देखे जा रहे हैं.

अमरेश कुमार सिंह ने सर्लाही-4 संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था. इस सीट पर उनका मुकाबला नेपाल की बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा से था. चुनाव के नतीजों में अमरेश सिंह को 35,688 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गगन थापा को 22,838 वोट मिले. इस तरह अमरेश सिंह ने बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की. इस सीट पर तीसरे स्थान पर नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अमनिश कुमार यादव रहे, जिन्हें 9,343 वोट मिले.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका लाया IDBI बैंक, 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

किस सब्जेक्ट में की है पढ़ाई?

अमरेश कुमार सिंह की शिक्षा भी काफी खास रही है. उन्होंने भारत की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से पढ़ाई कर चुके है. JNU से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंध और अंतरराष्ट्रीय कानून विषय में पीएचडी की डिग्री हासिल की है. यह विषय दुनिया की राजनीति, देशों के रिश्तों और अंतरराष्ट्रीय कानून से जुड़ा होता है. इसी पढ़ाई ने उन्हें वैश्विक राजनीति और कूटनीति को समझने का मौका दिया.

कब आए थे चर्चा में?

नेपाल की राजनीति में चर्चा में आए अमरेश कुमार सिंह पहले भी अपने एक अनोखे विरोध के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं. साल 2024 में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे संसद के अंदर अचानक अपनी शर्ट उतारकर गुस्से में भाषण देते नजर आए थे.

दरअसल, उस समय सदन के स्पीकर ने उन्हें बोलने के लिए समय देने से मना कर दिया था. इसके विरोध में दक्षिणी मधेश क्षेत्र से चुने गए उस समय के निर्दलीय सांसद अमरेश कुमार सिंह ने कड़ा विरोध जताया और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बोलना जारी रखा था. उनके इस अंदाज ने संसद के अंदर मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया था और यह घटना लंबे समय तक चर्चा में रही थी.

यह भी पढ़ें –उरई की बेटी ने रचा इतिहास, रक्षा मंत्रालय में पाई देश की इकलौती पोस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!