पंजाब में हाई अलर्ट, सीमा सुरक्षा को 40 करोड़ मंजूर:गुरदासपुर घटना के बाद एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने की समीक्षा, सेकंड लाइन डिफेंस मजबूत

पंजाब में हाई अलर्ट, सीमा सुरक्षा को 40 करोड़ मंजूर:गुरदासपुर घटना के बाद एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने की समीक्षा, सेकंड लाइन डिफेंस मजबूत




गुरदासपुर में हाल ही में हुई घटना के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में स्पेशल एडीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने अमृतसर देहाती के थाना घरिंडा का दौरा किया। उन्होंने यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे सुरक्षा ऑपरेशनों की समीक्षा की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अर्पित शुक्ला ने बताया कि पंजाब पुलिस राज्यभर में गैंगस्टरों और बड़े नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, तथा संभावित कमियों को दूर करने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। सेकंड लाइन डिफेंस मजबूत स्पेशल एडीजीपी ने जानकारी दी कि पंजाब के सात पुलिस जिले पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े हैं। फाजिल्का से पठानकोट तक के सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही, ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ को मजबूत किया गया है और संवेदनशील इलाकों में एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए 40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि का उपयोग सीमावर्ती क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया जा रहा है, जिससे 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी।
गुरदासपुर घटना की हर पहलू से जांच गुरदासपुर की घटना के संबंध में अर्पित शुक्ला ने कहा कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इसे किसी विशेष संगठन या बाहरी एजेंसी से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसएफ के साथ समन्वय एडीजीपी ने यह भी कहा कि पुलिस बल का मनोबल ऊंचा है और अधिकारी मौके पर कैंप कर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बीच पूरा समन्वय है, और केंद्र व राज्य की एजेंसियां मिलकर अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!