पंजाब सरकार का नायब सैनी व भाजपा पर हमला:सैनी पंजाब घूम रहे, हरियाणा तस्करों का अड्‌डा बना, पुलिस अफसर किए जा रहे परेशान

पंजाब सरकार का नायब सैनी व भाजपा पर हमला:सैनी पंजाब घूम रहे, हरियाणा तस्करों का अड्‌डा बना, पुलिस अफसर किए जा रहे परेशान




हरियाणा के सीएम व भाजपा नेता नायब सैनी के पंजाब दौरो पर राज्य की सियासत पहले से ही गरमाई हुई। वहीं, आज (24 फरवरी) को नशे के मुद्दे पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने उन्हें घेरने की कोशिश की है। फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया जब से भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल की पंजाब में सरकार थी। उस समय से हरियाणा के भाजपा नेताओं के रिलेशन पंजाब के नशा तस्करों से थे। जो नशा तस्कर आज हरियाणा में पहुंच चुके हैं। हरियाणा में चिट्‌टा व हेरोइन बिक रही है। वहीं, जो हरियाणा के पुलिस मुलाजिम नशा रोकने के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि अगर वह ऐसा करने नही हटेंगे तो उनके खिलाफ एक्शन होगा। उन्होंने एक वीडियो भी प्रेस कांफ्रेंस में दिखाया है। साथ ही कहा कि कहा कि सुनील संधू नाम के पुलिस मुलाजिम का है। वहीं, सुनील क के खिलाफ कुछ भी हुआ, उसे नौकरी से निकाला गया तो माना जाएगा कि पुलिस तस्करो को प्रोक्टेक्ट कर रही है। पंजाब में के फाइनेंस मंत्री दस मिनट की प्रेस कांफ्रेंस में हरियाणा के सीएम नायब सैनी, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस को घेरा है। अब 6 प्वाइंट में जानिए सारी कहानी
अकाली-भाजपा सरकार के समय चिट्‌टा शब्द आया
पंजाब में 2007 से 2017 तक अकाली दल-भाजपा की सरकार रही है। पूरा पंजाब जानता है कि अकाली दल-बीजेपी सरकार के समय पहली बार “चिट्टा” शब्द का प्रयोग हुआ। पहली बार पंजाब में हेरोइन, कोकीन जैसे शब्द पंजाब की शब्दावली में आए। क्योंकि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है। उस धरती पर पंथ के नाम पर सरकार बनाकर पंजाब के अंदर चिट्टे का प्रचार व प्रसार अकाली दल व बीजेपी सरकार ने किया। यह बात सारे लोग, बच्चा-बच्चा जानता है। लोग क्या कहते थे अकाली आ गए, कान में कहते थे चिट्टे वाले आ गए। यही वजह है कि लोगों ने अकाली दल-भाजपा सरकार को रिजेक्ट किया। लोगों को पता है कि दोबारा ये दोनों दल सत्ता में आ गए तो पंजाब दोबारा नशे की दलदल में धंस जाएगा। कांग्रेस का दूसरा मुख्यमंत्री भी निकम्मा निकला लेकिन अफसोस, 2017 में कैप्टन साहिब ने गुटका साहिब ( धार्मिक पुस्तक ) माथे से लगाकर शपथ ली, लेकिन लोग उनके झांसे में आ गए और लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई। पांच साल लोग जानते हैं कि उन्हें अपना मुख्यमंत्री बदलना पड़ा। दूसरा मुख्यमंत्री लेकर आना पड़ा, लेकिन वह भी निकम्मा साबित हुआ। पंजाब लगातार 2007 से 2022 तक नशे के दलदल में धंसता रहा है। वहीं, लोगों ने अपने बच्चों को विदेश भेज दिया। पंजाब का ब्रेन ड्रेन होने लगा। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने 2017 में इलेक्शन लड़ा। हमें विपक्ष की भूमिका मिली। 2022 में सरकार बनाई। तब से लेकर अब तक पंजाब में नशों के खिलाफ जंग लड़ रही है। पूरी प्लानिंग से इसमें जुटे हुए हैं। हरियाणा में पुलिस मुलाजिम को किया जा रहा परेशान भारतीय जनता पार्टी के हमारे साथ वाले राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार पंजाब में मीटिंगें कर रहे हैं, जबकि उनके स्टेट में पुलिस कर्मचारी किस तरह पीड़ित किए जा रहे हैं। कौन हैं ये लोग जो नशे के खिलाफ काम कर रहे हैं। हरियाणा का एक कर्मचारी सुनील संधू ने फेसबुक पर, आप देख लें, उसने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया था, प्रशासन के कहने पर से। मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है। मेंटली डिस्टर्ब किया जा रहा है। सच का साथ दिया था। झूठ का साथ दूं, इसकी धमकियां मिल रही हैं। मेरा कौन साथ देगा। मेरा भी परिवार है। आज तो हद हो गई। ऊंचे रैंक के अफसरों ने धमकाया कि झूठे केस में फंसा देंगे। आपको नशा बेचने वाले केस में फंसा देंगे। आपको जेल में भेज देंगे। क्योंकि यह वह कर्मचारी है जिसे गवर्नर साहिब से अवॉर्ड मिला हुआ है और मुख्यमंत्री शौर्य चक्र अवॉर्ड मिला हुआ है। आप वीडियो को देखें कि क्या हाल है। अब तस्कर हरियाणा पहुंच गए है यह वीडियो हम आपको मुहैया करवा देंगे। मुझे पूरा यकीन है कि जब पंजाब में भाजपा-अकाली दल की सरकार थी, उस समय हरियाणा के नेताओं के रिलेशन पंजाब के नशा तस्करों से थे, जो आज हरियाणा में पहुंच गए हैं। हरियाणा में चिट्टा और हरियाणा में किस तरह नशे की तस्करी हो रही है। यह सारी कहानी वीडियो बता रही है। जो नौजवान पुलिस कर्मचारी नशा तस्करों के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन्हें नायब सैनी की सरकार धमकियां दे रही है। हम आपको नहीं छोड़ेंगे। नशा इसी तरह बिकेगा। सैनी पंजाब में झूठे लोगों को जॉइन करवा रहे जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां पर नशा कैसे बिकता है, सुनील संधू की वीडियो से सब साफ हो रहा है। नायब सैनी पंजाब घूम रहे हैं। झूठे लोगों को जॉइन करवा रहे हैं। उनके राज में नशा कैसे बिक रहा है। नशे के किंगपिन हरियाणा में बैठे गए हैं। लेकिन हमारा वायदा है कि किसी भी स्टेट में जाकर बैठ जाएं, हम लेकर आएंगे। ठोककर ऐसे लोगों को सजा करवाएंगे। आज पंजाब सरकार का पर्दाफाश हो गया। गुजरात में भी नशा बिक रहा गुजरात में तीस साल से भाजपा की सरकार है। वहां बंदरगाह पर नशा आता है। उससे आगे देश के अन्य राज्यों में जाता है। उसी कड़ी में सैनी साहिब पंजाब घूम रहे हैं। वह नशा तस्करों को प्रोटेक्ट करने का काम कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी कहती है कि अगर सुनील संधू के जान-माल को किसी तरह का नुकसान होता है या इसे नौकरी से निकाला जाता है, तो यह समझा जाएगा कि हरियाणा तस्करों का अड्डा बन गया है। भारतीय जनता पार्टी के लोग तस्करों से मिल रहे हैं। पंजाब में दस साल सत्ता में रहकर नशे का छठा दरिया बहाया। अब हरियाणा में बहा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!