पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन:कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन:कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा




औरैया के अछल्दा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। स्टेशन बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के मूल मंत्रों पर चर्चा की गई। समापन अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दो दिवसीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। विचारों को विस्तार से प्रस्तुत किया इस दौरान वर्ग प्रमुख अवनीश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान और संगठन की कार्यशैली से परिचित कराया। उन्होंने भाजपा के इतिहास, विकास और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को भी विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, वर्ग प्रभारी कौशल राजपूत और चंद्रभान सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!