पटना के दीघा गोलंबर के पास बनेगा वेंडिंग जोन:जेपी गंगा पथ की दुकानों को किया जाएगा शिफ्ट; फुट ओवरब्रिज, पार्किंग सहित कई सुविधाएं मिलेंगी

पटना के दीघा गोलंबर के पास बनेगा वेंडिंग जोन:जेपी गंगा पथ की दुकानों को किया जाएगा शिफ्ट; फुट ओवरब्रिज, पार्किंग सहित कई सुविधाएं मिलेंगी




पटना के जेपी गंगा पथ पर मौजूद दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए दीघा गोलंबर के पास करीब 55 हजार वर्ग फुट में वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन को मिट्टी भरकर समतल किया जाएगा। यहां ब्यूटिफिकेशन के बाद वेंडरों को शिफ्ट कराया जाएगा। इसके साथ ही फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, लाइटिंग सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अवैध रूप से सड़क किनारे दुकान लगाने के बजाय यह व्यवस्था वेंडरों के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प साबित होगी। अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया दीघा गोलंबर के पास रेलवे ब्रिज के किनारे खाली जमीन पर फिलहाल अवैध अतिक्रमण है। इसे हटाकर एरिया को साफ किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जेपी गंगा पथ पर लग रही दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। उन्हें यहां व्यवस्थित तरीके से बसाया जाएगा। गंगा पथ पर सड़क किनारे वाहन खड़े होने से अक्सर जाम की समस्या रहती थी। पार्किंग बनने से इस समस्या से राहत मिलेगी। शहर में करीब तीन दर्जन वेंडिंग जोन बनाए जा रहे दूसरी ओर मरीन ड्राइव दुकानदार संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं। फिलहाल वे गंगा किनारे अस्थायी रूप से दुकान लगा रहे हैं, लेकिन वहां कस्टमर नहीं पहुंच रहे हैं। पटना नगर निगम की ओर से शहर में करीब तीन दर्जन वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। इसका मकसद सड़कों को खाली कर वेंडरों को एक जगह व्यवस्थित करना है। इनमें से पांच वेंडिंग जोन को अतिक्रमण मुक्त कर जमीन को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के विभिन्न अंचलों में जरूरत के अनुसार 32 नए वेंडिंग जोन भी बनाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!