पन्ना में दोस्त ने की थी दोस्त की हत्या:पत्थर से कुचला था सिर, सुलझाई जंगल में मिली थी लाश

पन्ना में दोस्त ने की थी दोस्त की हत्या:पत्थर से कुचला था सिर, सुलझाई जंगल में मिली थी लाश




पन्ना पुलिस ने रैपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। रूपझिर मोड़ के पास जंगल में मिले शव की पहचान के बाद खुलासा हुआ कि मृतक का करीबी दोस्त ही उसका हत्यारा है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय करन चौधरी के रूप में हुई है। यह घटना 13 मार्च को सामने आई, जब रूपझिर के जंगलों में एक वनरक्षक ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक का शव मिला, जिसका चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। हत्यारे ने पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरे को क्षत-विक्षत कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतक की शिनाख्त करना था। सीसीटीवी खंगाले जांच के दौरान, पुलिस ने कटनी-दमोह रोड पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में मृतक करन चौधरी अपनी पल्सर बाइक पर एक अन्य युवक के साथ दिखा। फुटेज में दिख रहे हुलिए के आधार पर पीछे बैठे युवक की पहचान अमर केवट के रूप में हुई, जो मृतक का दोस्त था। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आरोपी अमर केवट ने बताया कि 11 मार्च को वह और करन चौधरी शराब पीने के लिए जंगल गए थे। वहां पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नशे की हालत में अमर ने पास पड़े एक भारी पत्थर से करन के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ले गया था बाइक हत्या के बाद, आरोपी अमर केवट मृतक की पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर फरार हो गया था। उसने बाइक और मोबाइल को कटनी के जंगलों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!