पलवल में जानलेवा हमला करने वाले 3 गिरफ्तार:न्यायिक हिरासत में भेजा; खेत से लौट रहे युवक पर बोला था धावा

पलवल में जानलेवा हमला करने वाले 3 गिरफ्तार:न्यायिक हिरासत में भेजा; खेत से लौट रहे युवक पर बोला था धावा




पलवल जिले के बहीन गांव में एक किसान पर जानलेवा हमला करने के मामले में CIA टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बहीन गांव निवासी दिनेश, मोहन और महेश के रूप में हुई है। उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। होडल क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर जगमिंदर सिंह के अनुसार, बहीन गांव निवासी समरवती ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि 21 अक्टूबर, 2025 को उनका बेटा देवीराम उर्फ देवा खेतों से काम कर घर लौट रहा था। देवीराम को मरा समझकर आरोपी फरार रास्ते में गांव के महेश उर्फ मक्लू, रमन, दिनेश उर्फ सुच्चा और 8-10 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों के पास कुल्हाड़ी, तलवार, पिस्टल और पंच जैसे अवैध हथियार से देवीराम पर जानलेवा हमला किया। हमले के बाद देवीराम बेहोश हो गया। आरोपी उसे मरा समझकर फरार हो गए। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा जोड़ी बहीन थाना पुलिस ने समरवती की शिकायत पर महेश उर्फ मक्लू, रमन, दिनेश उर्फ सुच्चा और 8-10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घायल देवीराम को लगी चोटों को डॉक्टरों ने जानलेवा बताया। इसके बाद मामले में जानलेवा हमले से संबंधित धारा जोड़ी गई। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा क्राइम ब्रांच होडल ने बताया कि मामले में ASI अमित कुमार की टीम ने कल (16 मार्च) वारदात में शामिल तीनों मुख्य आरोपी दिनेश, मोहन और महेश को गिरफ्तार किया। आज सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!