पलामू में सड़क दुर्घटना, दो CO गंभीर रूप से घायल:सीओ की गाड़ी में सामने से ट्रेलर ने मारी टक्कर, डीसी की बैठक में जाते वक्त हुआ हादसा

पलामू में सड़क दुर्घटना, दो CO गंभीर रूप से घायल:सीओ की गाड़ी में सामने से ट्रेलर ने मारी टक्कर, डीसी की बैठक में जाते वक्त हुआ हादसा




पलामू जिले के छतरपुर स्थित मसीहानी में नेशनल हाईवे 98 पर एक सड़क दुर्घटना में नौडीहा प्रखंड के सीओ संजय कुमार सिंह, पिपरा प्रखंड के सीओ जितेंद्र कुमार सिंह और उनके चालक रवींद्र कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उनकी सरकारी गाड़ी में ट्रेलर द्वारा टक्कर मारने की वजह से हुई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया। पिपरा सीओ का बायां हाथ फ्रैक्चर नौडीहा सीओ संजय कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पिपरा सीओ जितेंद्र कुमार सिंह का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें अंदरूनी चोटें भी लगी हैं। चालक रवींद्र कुमार ठाकुर को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। मोबाइल पर बात कर रहा था ट्रेलर चालक जानकारी के अनुसार, दोनों सीओ जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में उपायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीओ का सरकारी वाहन सायरन बजाते हुए मसीहानी में फोरलेन सड़क की दाहिनी लेन से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर के चालक ने मोबाइल पर बात करते हुए वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अवध कुमार यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दोनों वाहनों को जब्त करने का निर्देश दिया। डीएसपी यादव ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायल सीओ का हालचाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भिजवाने में मदद की। इधर, सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल सीओ का हालचाल पूछा और उनके इलाज में सहायता की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!