पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक:सुबह बारिश के बाद सर्द हुई हवा, तापमान 4 डिग्री तक गिरा

पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक:सुबह बारिश के बाद सर्द हुई हवा, तापमान 4 डिग्री तक गिरा




गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी। इसके असर से शुक्रवार सुबह शहर में 1.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश अधिक थी। बारिश के बाद आसमान तो साफ हो गया, धूप भी निकली, मगर मोर्चा सर्द हवाओं ने संभाल लिया था। शूल सी चुभने वाली उत्तर-पूर्वी हवा ने लोगों को कंपा दिया। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। दरअसल एक दिन पहले रात का तापमान 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बीती रात 9 डिग्री तापमान रहा। यानी सिर्फ सुबह की 1.6 एमएम बारिश ने 4 डिग्री तापमान गिरा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में हवा का असर और देखने को मिलेगा। हालांकि शुक्रवार को सुबह बारिश होने के बाद धूप निकली मगर बेअसर रही। धूप में लोग राहत पाने के लिए बैठे भी, लेकिन धूप राहत से ज्यादा हवा आफत बढ़ा रही थी। हवा की रफ्तार के कारण धूप बेअसर हो गई। इस कारण लोग घरों में दुबके रहे। जिन घरों में हवा का वेंटिलेशन रहा, वहां घर बर्फ की तरह ठंडे हो गए। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों ने वापस सर्दी से बचने का पुख्ता इंतजाम किया क्योंकि विक्षोभ आने से पहले तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा हो गया था। 13 से 14 डिग्री के बीच रात का तापमान होने से लोग सर्दी से बचने में सहज हो गए थे, लेकिन शुक्रवार बूंदों पर सवार होकर आई सर्दी ने लोगों को फिर सचेत कर दिया। 26 को दूसरा विक्षोभ अभी गुरुवार को आए विक्षोभ से ही लोग कांपे हैं। ये विक्षोभ 24 की शाम तक कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन 26 को दूसरा विक्षोभ भी पीछे ही आ रहा है। उसका असर ज्यादातर उत्तरी राजस्थान में होगा। इसका असर बीकानेर में भी हो सकता है। तब भी हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से ज्यादा सर्दी बढ़ाने में सहयोग हवा कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!