पाकुड़ में बस से टकराकर बिजली का तार टूटा:हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय में घंटों बिजली बाधित, बड़ा हादसा टला

पाकुड़ में बस से टकराकर बिजली का तार टूटा:हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय में घंटों बिजली बाधित, बड़ा हादसा टला




रांची से राजमहल जा रही एक यात्री बस की चपेट में आने से पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय में बिजली का तार टूट गया। इस घटना से प्रखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया। बस रांची से साहिबगंज जिले के राजमहल जा रही थी यह घटना हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक के पास हुई। ‘रग्बी’ नामक यह यात्री बस रांची से साहिबगंज जिले के राजमहल जा रही थी। तार टूटने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बस में बैठे यात्री भी तुरंत नीचे उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि बिजली के तार में दौड़ रही तेज करंट बस तक नहीं पहुंची। यदि ऐसा होता तो बस में सवार कई यात्रियों के साथ एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था। बस के ऊपरी हिस्से में तार फंसने के कारण वह टूट गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने विभाग से अपील की है कि सड़क के ऊपर से गुजर रहे ढीले तारों को ठीक किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!