पूर्णिया में दंपति से बच्चा छीनने की कोशिश:असफल होने पर 10 हजार लूटे; ऑटो ड्राइवर ने गाड़ी से दिया धक्का, साथियों के साथ फरार

पूर्णिया में दंपति से बच्चा छीनने की कोशिश:असफल होने पर 10 हजार लूटे; ऑटो ड्राइवर ने गाड़ी से दिया धक्का, साथियों के साथ फरार




पूर्णिया में ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक दंपति की गोद से बच्चा छीनने की कोशिश की। असफल होने पर 10 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित दंपति की पहचान टीकापट्टी के गोरियर बरघरिया निवासी सुनील महतो और उनकी पत्नी सविता देवी के तौर पर हुई है। मामला सहायक खजांची थाना क्षेत्र का है। सुनील महतो ने बताया कि छोटा बच्चा बीमार था। इलाज कराने कुरसेला से बस पकड़कर पूर्णिया आया था। बस स्टैंड से लाइन बाजार जाने के लिए ऑटो लिया। गाड़ी में 2 युवक आगे की सीट पर ड्राइवर के साथ पहले से बैठा था। मुझे लगा कि दोनों सवारी है। जेल चौक के पास सुनसान गली ऑटो रोक दिया। पहुंच गया। ड्राइवर और उसके साथ बैठे दोनों युवकों ने अचानक हमला कर दिया। मेरी पत्नी सविता देवी की गोद से बीमार बच्चे को छीनने की कोशिश की। जब वे बच्चे को छीन नहीं सके तो जबरन मेरी शर्ट की जेब से 10 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद हमदोनों को गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया। फिर मौके से भाग निकला। कुछ समज में नहीं आ रहा है, अब क्या होगा सुनील महतो ने आगे बताया कि जिला स्कूल रोड स्थित आस्था मंदिर तक मैंने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से भाग निकले। बच्चे के इलाज के लिए बहुत मुश्किल से 10 हजार की व्यवस्था की थी, अब कुछ भी नहीं बचा। पता नही अब बच्चे का इलाज कैसे होगा। सीसीटीवी खंगला रही है पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही डायल 112 और सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़ित दंपति से पूरी जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। फुटेज में ऑटो की तस्वीर तो दिख रही है, लेकिन उसका नंबर साफ नहीं दिख पा रहा है। पहचान के लिए तस्वीर शहर के कई ऑटो चालकों को भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!