पूर्णिया में निकाली गई भव्य कलश यात्रा:सड़कों पर उतरा आस्था का जनसैलाब, मंदिर से जलभर महिलाओं ने किया नगर भ्रमण
पूर्णिया में भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल रहें। ये भव्य कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई भट्टा कालीबाड़ी पहुंची। महिलाओं ने कलश में जल भरा। जिसके बाद कलश यात्रा तमता टोली आनंद कॉलोनी स्थित काली विषहरी मंदिर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा शहर जय बजरंगबली और धार्मिक जयकारों से गुंजयमान हो उठा। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए अनेक महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गायन करती दिखाई दी। सभी भक्ति में लीन नजर आए महिलाओं के पीछे बालिकाओं का भी विशाल जत्था चल रहा था। सभी भक्ति में लीन नजर आए। भक्ति गीतों पर महिलाएं सिर पर कलश लिए भगवान हनुमान के जयकारे लगाती कलश यात्रा को आगे बढ़ा रही थी। कलश यात्रा तमता टोली, आनंद कॉलोनी, काली विषहरी मंदिर से प्रारंभ होकर रजनी चौक, ठाकुरबाड़ी, लखन चौक और भट्टा बाजार होते हुए कालीबाड़ी मंदिर पहुंची। वहां श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में जल भरा और शोभा यात्रा के साथ फिर से काली विषहरी मंदिर परिसर लौटीं। यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए, जबकि पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। कलश यात्रा के साथ सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चार दिनों तक चलेगा मंदिर समिति के प्रमुख तरुण राय ने बताया कि भगवान हनुमान की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चार दिनों तक चलेगा। यह कार्यक्रम आज से प्रारंभ होकर 7 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पांच पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में पूजा-पाठ, हवन और भंडारे जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Source link

