पेट्रोल पंपों पर शाम से लगी लंबी लाइन:DM बोले- पैनिक न हों, तेल पर्याप्त; 4 गुना तक बिक्री

पेट्रोल पंपों पर शाम से लगी लंबी लाइन:DM बोले- पैनिक न हों, तेल पर्याप्त; 4 गुना तक बिक्री




प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी ग्राहकों की भीड़ शाम को गोरखपुर में भी देखी गई। पहले ग्रामीण क्षेत्र में लाइन लगनी शुरू हुई। देर शाम तक शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई। इस स्थिति को देखकर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डा. कौस्तुभ भी भ्रमण पर निकल गए। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक न हों। तेल पर्याप्त है। सामान्य दिनों की तरह ही सभी लोग डीजल व पेट्रोल ले सकते हैं। लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है।
इधर पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि उनकी समझ में भी नहीं आया कि आखिर अचानक भीड़ क्यों बढ़ गई। चौरी चौरा क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालित करने वाले ने बताया कि उनके यहां 3 गुने से अधिक बिक्री हुई है। इसी तरह कई और पेट्रोल पंपों की स्थिति देखी गई। कुछ पेट्रोल पंपों पर 4 गुना तक बिक्री हुई। रोज दो दिन का मिल रहा तेल
तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों को 2 दिन बिक्री के बराबर स्टाक दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि पर्याप्त तेल है। लोगों को पैनिक नहीं होना चाहिए। डीएम ने कहा कि जिले में तेल की कमी नहीं है। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सामान्य दिनों की तरह आएं, सभी को तकल मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!