पैदल श्रद्धालुओं को बाइक ने मारी टक्कर, 2 की मौत:चार लोग गंभीर घायल; सभी बीज माता के मेले से घर लौट रहे थे

पैदल श्रद्धालुओं को बाइक ने मारी टक्कर, 2 की मौत:चार लोग गंभीर घायल; सभी बीज माता के मेले से घर लौट रहे थे




प्रतापगढ़ जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे देवगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार देवगढ़ थाना क्षेत्र में बीज माता का मेला लगा हुआ था। मेले से लौटते समय कुछ महिलाएं और बालिकाएं पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक और एक बालिका सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पैदल चल रहे लोग और बाइक सवार सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दो लोगों ने तोड़ा दम हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हथनी कुंडी निवासी अंकित (20) पुत्र गोपाल मीणा और शाह जी पत्थर निवासी इंदिरा (22) पुत्री कैलाश मीणा के रूप में हुई है। चार लोग गंभीर रूप से घायल इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में अनूपपुर निवासी आशु (17), जो बाइक सवार था, भंवर सेमला निवासी ममता (17), शाह जी पत्थर निवासी ममता (22) पत्नी छगनलाल मीणा और शाह जी पत्थर निवासी पूजा (12) पुत्री कैलाश मीणा शामिल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना अधिकारी नागजी रामजी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से पूछताछ कर हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाए हैं। परिजनों की मौजूदगी में सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!