प्रतापगढ़ में बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 युवक घायल:पैरों में गंभीर फ्रैक्चर, उदयपुर रेफर
प्रतापगढ़ जिले के पारसोला थाना क्षेत्र के मांगरोड़ गांव के पास गुरुवार देर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। गंभीर हालत में उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। मुंगाणा से घर लौट रहे थे
परिजनों के अनुसार सूरज, वक्ताराम और अनिल निवासी कोटड़ी गुरुवार रात बाइक से मुंगाणा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांगरोड़ गांव के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पहले मुंगाणा, फिर उदयपुर भेजा
मौके पर पहुंची एंबुलेंस तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मुंगाणा के स्थानीय अस्पताल ले गई। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एमजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि तीनों युवकों के एक-एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर है। बेहतर इलाज और सर्जरी की जरूरत को देखते हुए गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया।
Source link

