प्रदेश के 11 जिलों में घना कोहरा:यूपी में हरदोई रहा सबसे ठंडा, पारा 8°C; अगले 2 दिन में फिर बदलेगा मौसम
यूपी के 11 जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरान्त मौसम साफ़ हो जाने से पिछले 48 घण्टों के दौरान जहां न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण आगामी 3 दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के बावजूद तेज पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में जारी घने कोहरे के दौर से 6 फरवरी के बाद राहत मिलने की सम्भावना है। संभल में हुई सर्वाधिक बारिश
फरवरी में पिछले चार दिनों की बारिश पर नजर डालें तो संभल में सबसे ज्यादा 73.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, मेरठ में 51.8 मिलीमीटर और बागपत में 41.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश के बाद बदले मौसम ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है। मौसम की तस्वीरें देखिए…
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? इन जिलों में रहेगा घना कोहरा
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास के इलाकों में।
आपके शहर में मौसम कैसा है, कोहरे और बारिश को लेकर क्या अलर्ट है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…
Source link

